फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिलीं रेणु भाटिया, आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने शनिवार को करनाल के सेक्टर-7 में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की। रेणु भाटिया ने हिमानी और परिवार को सांत्वना दी, साथ ही आयोग की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रेणु भाटिया ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि विनय नरवाल की पत्नी ने जो दर्दनाक मंजर देखा, उसे मैं अच्छी तरह समझ सकती हूं। जम्मू-कश्मीर की बेटी होने के नाते मैं बचपन से ऐसे हालात देखती आई हूं। यह दुख केवल एक परिवार का नहीं, पूरे देश का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की कि आतंकवादी संगठनों को जड़ से खत्म किया जाए। कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आतंकवाद को पूरी तरह कुचल दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई सुहागन अपना सुहाग न खोए, कोई बच्चा अपने माता-पिता से वंचित न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें