फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में हिसार के प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में निजी स्कूल संचालकों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Jul 2025 01:31 PM IST

हिसार के बास बादशाहपुर गांव में गुरु पूर्णिमा के दिन करतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल जगबीर पन्नू की दो नाबालिग छात्रों द्वारा चाकू मारकर हत्या की घटना ने पूरे हरियाणा में शिक्षा जगत को हिलाकर रख दिया है। इस जघन्य घटना के विरोध में करनाल के सभी निजी स्कूल संचालकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नाम करनाल उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर होता है, लेकिन हिसार में हुई इस हृदयविदारक घटना ने शिक्षक समुदाय में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज के समय में यदि कोई शिक्षक छात्र को अनुशासन के लिए टोकता है, तो उसके खिलाफ तुरंत शिकायत या मुकदमा दर्ज हो जाता है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार से शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति और विशेष कानून लाने की मांग की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें