धोलगढ़ गांव के पास मंगलवार को सिर में डंडा मारकर की गई दसवीं कक्षा के छात्र प्रतीक की हत्या मामले में पुलिस ने जुंडला गांव निवासी आरोपी दलजीत को को गिरफ्तार किया है। वहीं दो नाबालिगों को सरंक्षण में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने लड़की के कारण हुई आपसी रंजिश के चलते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड लेगी और वारदात में प्रयोग बाइक और डंडा बरामद करेगी। मामले में कार्रवाई सदर थाना पुलिस, सीआईए-1 एवं सीआईए दो की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की है।