एसटीएफ यूनिट करनाल को बड़ी सफलता मिली है। लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सहायक काला राणा गैंग के सक्रिय सदस्य अमर सिंह उर्फ मुछ को काबू किया गया और अमर सिंह के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक और हैंड ग्रेनेड बरामद किए। एसटीएफ करनाल के इंचार्ज, निरिक्षक दीपेंद्र सिह के नेतृत्व मे एसटीएफ यूनिट करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी में सवार आरोपी अमर सिंह को 25 नवंबर को एक नाजायज विदेशी पिस्तौल के साथ करनाल के इन्द्री रोड से काबू किया था। और उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करवाया था। आरोपी अमर सिंह को विधिनुसार गिरफ्तार करके 26 नवंबर को आरोपी को अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने हिरासत में लिया जो आज दिनाक 27 नवंबर सुबह आरोपी अमर सिंह से गहनता से पूछताछ की गई तो पुछताछ में सामने आया कि आरोपी अमर सिंह उपरोक्त कुछ दिनों पहले विस्फोटक सामग्री और हैंड ग्रेनेड से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी गैंग के लिडर के कहे अनुसार करनाल लेकर आया था जिसको उसने एक कट्टे में डालकर करनाल में ही छिपा दिया था ताकि समय आने पर निकाल कर वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सके। जिसपर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ईकाई करनाल की टीम ने आरोपी अमर सिंह की निशानदेही पर आज कर्ण लेक से थोड़ा पीछे गांव झींझाडी हाईवे के साथ खाली पड़ी जगह से जमीन खोद कर एक कट्टा प्लास्टिक में रखे दो जींदा हैंड ग्रेनेड व आईईडी बरामद किया। एफएसएल की टीम और बम निरोधक टीम को बुलाकर विस्पोट को डिफ्यूज किया गया।