मानव सेवा संघ में रविवार को प्रवासी नेपाली संघ की ओर से दिवाली और भैया टीका समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नेपाली भजनों और गीतों पर महिलाएं और युवतियां नाचती रहीं। संघ के प्रधान गोविंद भुसाल ने बताया कि हम भारत में रहते हैं और हिंदू होने के नाते हम अपने साथ-साथ भारत के सभी त्योहार मनाते है, और सभी को मनाने भी चाहिए। इस अवसर पर अनिता ने कहा कि जिस प्रकार भारत में भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है वैसे ही नेपाल में भाई टीका का त्योहार मनाया जाता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से पानीपत, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर के बाल कलाकार भी पहुंचे और अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हिमलाल खनाल, राजु सेन्वाल, सूरज विसी, माधव, राम प्रसाद, डवल चौहान, विष्णु भुसाल, करिश्मा भुसाल, रिता सेज्वाल, केसव और सीता खत्री के साथ नेपाली श्रद्धालु उपस्थित रहे।