फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सफाई कर्मचारियों को वेतन ना मिलने पर एसडीएम को दिया गया ज्ञापन

गांव झीवरहेड़ी में सफाई कर्मचारियों के वेतन न मिलने व उनको अपशब्द कहने पर चल रहा विवाद काफी गर्मा गया है। भारतीय किसान यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियन सहित अन्य लोग एसडीएम राजेश सोनी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे। एसडीएम के कार्यालय में न होने के कारण नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र दूमन ने कहा कि गांव झिवेरहेड़ी में सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है और उनको अपशब्द भी कहे गए जिसको लेकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं। इसी के चलते मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें