करनाल। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले से कुल 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 16 में मनदीप प्रथम, प्रकाश द्वितीय और पार्थ तृतीय स्थान पर रहे। ऐसे ही अंडर 18 में विकास प्रथम, अमित द्वितीय और राज तृतीय स्थान पर रहे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव कोच सतीश ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। इसमें अंडर 14 अंडर-16, अंडर 18, अंडर-19, अंडर 20 और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही जिले के युवाओं में भाला फेंक खेल को लेकर अभूतपूर्व रुझान देखा जा रहा है। कोच सतीश ने बताया कि सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से हर साल सात अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। भाला फेंक के परिणाम अंडर 14 में पार्थ प्रथम, जीशनु द्वितीय और दीपांशु तृतीय अंडर 20 में गीतेश प्रथम, नकुल द्वितीय और शिवकांत तृतीय सीनियर वर्ग में सुशील प्रथम, आशीष द्वितीय और ओंकार तृतीय