फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित

महाराणा प्रताप स्मृति भवन समिति की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असंद के विधायक योगेंद्र राणा थे, जबकि परविंदर सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान और दीपेंद्र सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह में बिना दहेज के विवाह करने वाले नवदंपति, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी, तथा राजपूत समाज से जुड़े पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति की महिला अध्यक्ष मृदुल चौहान ने समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शादी सिर्फ दो दिलों का मेल होती है, यह पैसों और सामान का सौदा नहीं। बेटों को यह सिखाना चाहिए कि बहू दहेज लाने वाली नहीं, बल्कि घर की लक्ष्मी होती है। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि दहेज प्रथा को ठुकराकर समाज में इस कुप्रथा को समाप्त किया जाए। उनका कहना था कि यदि हम दहेज लेना और देना दोनों बंद कर दें, तो यह कुरीति स्वतः ही समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें