हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को मधुबन में पुलिस अकादमी के स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 72वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 2561 पुलिस खिलाड़ी शामिल हुए। मुख्यमंत्री जब स्टेडियम के मंच पर आए तो बिछी मैट पर उनका पैर फंस गया। इस दौरान वह लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। साथ में कमांडो और अन्य अधिकारियों ने सीएम को संभाला। उसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को मंच से संबोधित किया।