फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में वीरवार को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन

सुनील कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 07:35 PM IST

करनाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देशभर में खेलों इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिले के दो महाविद्यालयों पंडित चिरंजी लाल कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2026 को जिले के चयनित दोनों महाविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी माय भारत अंजली चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से सीधे जोड़ना और युवाओं को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खेल जगत से जुड़े व्यक्तित्वों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री वर्चुअल एड्रेस से होगा, जिसके पश्चात स्थानीय स्तर पर युवा संवाद आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के दोनों महाविद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें एनसीसी , एनएसएस , खेल विभाग और अन्य छात्र संगठनों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि माय भारत के चयनित युवा स्वयंसेवक भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात स्थानीय कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित स्थानीय खिलाड़ी पिछले दस वर्षों में खेल अवसंरचना के विकास, प्रधानमंत्री के खेल संबंधी विजन और आगामी ओलंपिक व राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तैयारियों जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे और युवा संवाद के माध्यम से युवाओं की खेल, प्रतिभा विकास, युवा सहभागिता और विकसित भारत से संबंधित विचारों और आकांक्षाओं को सुना जाएगा। युवा संवाद के दौरान युवाओं को अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा। प्राप्त सुझावों को निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर कोड के माध्यम से भी युवा अपने सुझाव डिजिटल रूप से भेज सकते है। साथ ही युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 विकसित भारत क्विज़ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला युवा अधिकारी ने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर खेल, फिटनेस, युवा नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें