करनाल के मेरठ रोड पर नवयुग क्लब की ओर से आयोजित कावड़ शिविर में श्रद्धालु झांकियों का आनंद ले रहे हैं। सोमवार रात को राधा कृष्ण आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने सबसे पहले श्री गणेश की प्रस्तुति दी और मुंह से आग निकाल कर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। कलाकारों ने श्री गणेश, काली माता, राधाकृष्ण और भोले बाबा की भजनों पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर नवयुग क्लब के प्रधान प्रवीन गर्ग ने बताया कि ये 13वें कावड़ शिविर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवडियों के लिए ठहरने, खाने, पीने और दवा की विशेष व्यवस्था की गई है। शिव भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी।