केंद्रीय गृह सचिव से वार्ता के बाद अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस ने भले ही हड़ताल वापस लेने का एलान किया हो मगर हरियाणा के करनाल जिले के ट्रक चालक बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार से कानून रद करने या इसे लागू न करने का लिखित में देने की मांग की है। भारत ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक चालकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में बुधवार को सेक्टर-4 ट्रक यूनियन क्षेत्र के करीब 400 ट्रकों के पहिये थमे रहे।