भोलेनाथ की प्रतिमा रखकर करनाल की ओर बढ़ता दिखाई दिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम जानू बताया। उसने कहा कि वह विश्व कल्याण और शांति की कामना लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला है। वह शिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेगा। पति की मृत्यु के बाद भाई के साथ कांवड़ लेकर निकली गंगा शिव कॉलोनी निवासी गंगा ने बताया कि वह हर वर्ष अपने पति के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार जाती थीं। इस बार पति की मृत्यु के कारण वह अपने भाई लाट साहब के साथ कांवड़ लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार की सुख-शांति और भगवान भोलेनाथ की कृपा के लिए यह यात्रा कर रही हैं। पति के साथ वर्षों से चली आ रही कांवड़ यात्रा की परंपरा को उन्होंने इस बार भी जारी रखा।