करनाल में बीते सात दिनों से लगातार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है। पूर्व जिला प्रधान शर्मा ने बताया कि आज प्रदर्शन को सातवां दिन हो गया है उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के आदेश के बाद भी आधिकारिक कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। रविवार को होने वाले विधायक जगमोहन आनंद की चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हम अपनी मांग उनके समक्ष रखेंगे।