इंद्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार कश्यप ने शुक्रवार को करनाल के सेक्टर 12 में शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके बाद वे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में सुविधाओं का लिया जायजा: विधायक रामकुमार कश्यप ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक के साथ एक बैठक की, जिसमें अस्पताल में संसाधनों की कमी और अन्य जरूरतों पर चर्चा हुई। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड में गए और वहां भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने मरीजों से अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं, जैसे दवाइयाँ, उपचार और अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मरीजों ने विधायक को अपनी समस्याएँ बताईं, जिनमें कुछ ने दवाइयों की कमी और स्टाफ की उपलब्धता जैसे मुद्दों का जिक्र किया।