नगरपालिका के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से शहर में एकजुटता के साथ विकास कार्य करवाने का संदेश स्पष्ट रूप से झलका। इस बैठक में लगभग दो मनोनीत पार्षदों के साथ 16 पार्षदों पर मुहर लगाई गई। सभी पार्षदों ने शहर को सौंदर्यीकरण करने सहित लगभग 15 मुद्दों पर पूर्ण सहमति जताई।