फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में इग्नू का 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 70 साल तक के विद्यार्थियों ने ली डिग्री

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 05:52 PM IST

कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, और इसी कहावत को साकार किया करनाल के क्षेत्रीय इग्नू केंद्र में आयोजित 39वें दीक्षांत समारोह में। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ 70 वर्ष तक के बुजुर्ग विद्यार्थियों ने भी डिग्री प्राप्त कर यह साबित किया कि सीखने की ललक उम्र की मोहताज नहीं होती। समारोह में करीब 150 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील ने विद्यार्थियों को डिग्री देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है और इग्नू जैसे संस्थान हर वर्ग को सीखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी मौजूद रहे, जिनमें बुजुर्ग शिक्षार्थियों का उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इन शिक्षार्थियों के जज्बे की सराहना की। दीक्षांत समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी शिक्षा के प्रति इसी लगन को बनाए रखने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें