फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में होली पूजन और होलिका दहन का आयोजन

करनाल में गुरुवार को होली के पावन अवसर पर शहरभर में होली पूजन किया गया। महिलाओं ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया। पूजा के दौरान सबसे पहले होली को ड्राई फ्रूट्स और नारियल की कंडी चढ़ाई गई, जिसे बाद में बच्चों के गले में पहनाया गया। इस खास मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर होलिका पूजन किया और अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं ने कच्चे सूत के धागे से होलिका की परिक्रमा भी की। होलिका दहन भद्राकाल के बाद देर रात 11:30 बजे संपन्न किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों जैसे माता बसंती गामड़ी, सदर बाजार, कलंदरी गेट, अर्जुन नगर, जुमला गेट, सेक्टर 12-13, शिव कॉलोनी और प्रेम नगर में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें