जिओ फेसिंग एप के विरोध में स्वास्थ विभाग के डॉ. और कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि जिओ फेसिंग एप का विरोध कर रहे हैं जिसमें से आज हम सभी दो दर्जन के करीब लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं उन्होंने कहा हमारा विरोध प्रदर्शन जारी है और विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा।