करनाल पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मानव सेवा संघ मे राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संघ द्वारा आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम मे बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। सशस्त्र सेनाओं की गौरव गाथा पर डाला प्रकाश उन्होंने कहा कि हर साल 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस जीत की वजह से बांग्लादेश को अपना खुद का बजूद मिला था। कई दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों और बांग्लादेशी मुक्ति वाहिनी ने अपनी जी जान लगा दी थी