फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में प्रभु यीशु के जन्म पर दी बधाई

द चर्च ऑफ असेंशन में क्रिसमस डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह सभी को प्रभु यीशु के जन्म दिन की बधाई दी गई और परमेश्वर के नाम की जयघोष और मोमबत्ती जलाकर प्रभु की प्रार्थना की गई। प्रभु के जन्म पर सभी श्रद्धालुओं ने आया है यीशु आया है, मुक्त ले साथ आया है, पूरब देश से चले मजूसी तारे से देखो तारे से पता यीशु का पाया है भजन गाकर कार्यकम की शुरूआत की। इस अवसर पर फादर नरेंद्र कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर बताया कि प्रभु संसार का उद्वार करने के लिए आए है। प्रभु यीशु किसी विशेष व्यक्ति के नही है सभी के लिए और सभी की मनोकामना पूरी करते है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनामिका ने झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुआ, बेथेलहेम की छोटी नगरिया चमका सितारा है, चर्नी मे आया यीशु मसीहा दूतो ने गया ये.. भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं दियाना ने है दी आवाज फरिश्तों ने जमी के लोगो को, उतर आया जहां में अब खुदा इंसान बनके भजन गाकर प्रभु जन्म की शुभकामनाएं दी। चर्च में पूरा दिन चले कार्यक्रम का देर रात को फादर नरेंद्र कुमार ने प्रार्थना करवा कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। चर्च में क्यों जलाई जाती है मोमबत्ती क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च में मोमबत्ती जलाने से प्रकाश, आशा, प्रार्थना और ईसा मसीह (जगत के प्रकाश) का प्रतीक होता है, जो आध्यात्मिक उत्थान और ईश्वर के साथ जुड़ाव को दर्शाता है। यह ईश्वर की गई प्रार्थना या किसी संत की मध्यस्थता के लिए एक निरंतर प्रतीक है, जो दुनिया की व्यस्तताओं से अलग होकर एकाग्रता और भक्ति का माहौल बनाता है। सॉता ने बांटे गिफ्ट कार्यक्रम में अपने अपने घर से लाल ड्रेस पहकर सॉता बनकर आए बच्चों ने गिफ्ट बांटे और सभी के साथ खूब मस्ती की। छोटे बच्चों के साथ बड़े लोगों ने भी सॉता के साथ खूब मस्ती की। स्टॉल में जमकर की खरीदारी क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्टॉलों महिलाओं के लिए वस्त्र, पर्स और अन्य सामाग्री के साथ खाने पीने के स्टाॅल भी लाए गए जिसमें सभी ने खूब खरीदारी की। वहीं कार्यक्रम में पीला पांडा आकृषसर्ण का केंद्र रहा जिसके साथ सभी फोटो खिचवाते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें