श्री आनंदपुर साहिब में 13, 14 और 15 मार्च को होने वाले इंटरनेशनल गटका मुकाबले के लिए करनाल में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय ऑडिशन फ्री सोटी मुकाबला आयोजित किया गया। यह आयोजन डेरा कर सेवा, करनाल में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि बाबा सुखा सिंह रहे। उन्होंने युवाओं को गुरु गोविंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलने और गटका विद्या को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपनी फौज तैयार की थी, और सिख युवकों को गटका कला में निपुण होना चाहिए।