फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में गणपति उत्सव की धूम, मुंबई से 18 हजार रुपये किराया देकर मंगवाई बप्पा की मूर्ति

गणपति उत्सव की तैयारियों ने करनाल के सदर बाजार में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस बार कुछ खास करने की चाह में मित्र मंडल सदर बाजार के सदस्यों ने मुंबई से विशेष मिट्टी से बनी गणपति की मूर्ति मंगवाने का फैसला किया। इस अनूठे प्रयास में मूर्ति की कीमत 25 हजार रुपये और ट्रेन से करनाल तक लाने का किराया 18 हजार रुपये लगा। मित्र मंडल के प्रधान आशीष ने बताया कि दो महीने पहले गणपति उत्सव की योजना बनाते समय सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुंबई की प्रसिद्ध मिट्टी वाली बप्पा की मूर्ति लाने का निर्णय लिया। चुनौती थी कि मूर्ति को करनाल कैसे लाया जाए। मुंबई के कारीगरों से फोन पर बातचीत के बाद ट्रेन से मूर्ति भेजने का इंतजाम किया गया। मंगलवार सुबह बप्पा की मूर्ति करनाल पहुंची और इसे मां दुर्गा भवानी मंदिर में स्थापित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें