हरियाणा के करनाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की देर शाम केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल सोमवार की शाम को करनाल पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कई मंदिरों में जाकर मत्था टेका। कन्हैया को झूला झुलाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची 28 या 29 अगस्त को आ सकती है। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।