फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में पहली बार पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की तीन रथों वाली भव्य रथ यात्रा

हरियाणा के इतिहास में पहली बार ओडिशा के पुरी की तर्ज पर करनाल में आज शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की तीन रथों वाली भव्य रथ यात्रा सेक्टर 32 और 33 में दोपहर को निकाली जाएगी। इस आयोजन ने शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल पैदा कर दिया है। शुक्रवार सुबह आयोजन से पहले गीता भागवत प्रचार सेवा, वृंदावन के रथ यात्रा डायरेक्टर कृष्णतत्त्ववेत्ता तेजस्वी दास महाराज ने प्रवचन में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा प्रभु के चरणों में समर्पित रहना चाहिए। विशेष रूप से महिलाओं को रसोई में भोजन बनाते समय प्रभु का स्मरण करना चाहिए। जब आप प्रभु का स्मरण करते हुए भोजन बनाते हैं, तो वह भोजन प्रसाद बन जाता है। जैसा कि कहा गया है, 'जैसे खाए अन्न, वैसा होगा मन।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें