फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल चार चमन में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली

नवीन दलाल Updated Tue, 11 Feb 2025 02:49 PM IST

करनाल के चार चमन क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है, जब श्रीराम कोरियर दुकान पर बैठे युवक खाना खा रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और एक राउंड फायर कर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार तुरंत बाहर आ गए और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लाठी और तलवार लहराते हुए वहां से भागने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें