फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में महिला बास्केटबॉल कोच के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, खिलाड़ियों पर भी उठाया हाथ

करनाल निसिंग के गांव मंजूरा मे बास्केटबाल की महिला कोच के साथ हुए अभद्र व्यावहार को लेकर ग्रामीण आज लघु सचिवालय पहुंचे और एसपी को लिखत में शिकायत दी कोच रितू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से गांव के सरकारी स्कूल में खेल नर्सरी चल रही हैं। उन्होंने बताया कि हम शनिवार को अभ्यास कर रहे थे और लगभग 6:30 बजे मैदान मे करीब छह से सात लोग आए। वे पूरी तरह से नशे में थे। जैसे ही वे आए, उन्होंने खिलाड़ियों से पूछा तुम्हारे कोच कहा है जैसे ही मैं उनसे बात करने गई तो उन्होंने मेरा गला पकड़ लिया। वे मेरा गला नहीं छोड़ रहे थे। बच्चे मेरे सामने खड़े हुए और बोले हमारी मैडम को जाने दो उसके बाद उन्होंने बच्चों को भी में जख्मी कर दिया। कोच ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि तुम्हें कहीं भी काम नहीं करने देंगे। कोच ने बताया कि वह लोग बच्चों को कुछ करने नहीं देते। उन्होंने खिलाडियों के कपड़ो को लेकर कहा कि तुम ये कपड़े दिखावे के लिए पहनते हो ताकि लोग तुम्हें देख सकें और तुम्हारी ओर आकर्षित हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें