फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में किसानों ने किया प्रदर्शन

इंद्री अनाज मंडी में किसान भवन को पुलिस बल को देने से किसान गुस्से में हैं। स्थानीय किसानों ने इसका जमकर विरोध किया, क्योंकि यह भवन विशेष रूप से किसानों के हितों के लिए बनाया गया था। किसान नेता रामपाल चहल ने बताया कि किसान भवन का निर्माण किसानों के लिए किया गया था, ताकि सीजन के दौरान मंडी में अपनी फसल लेकर आये किसान यहां आराम कर सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा इस भवन में कार्यालय बनाने के बाद किसान कहां जाएंगे। मार्किट कमेटी सचिव जसबीर सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और किसानों के हितों की पूरी रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें