फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने संभाली झाड़ू, पीएमओ समेत पूरे स्टाफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई के नेतृत्व में चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान डॉक्टरों ने स्वयं झाड़ू लगाकर अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई ने बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे कोने रह जाते हैं जहां रोजाना सफाई करना संभव नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाकर उन सभी स्थानों की गहन सफाई कराई गई, ताकि अस्पताल का पूरा परिसर साफ-सुथरा और स्वच्छ बना रहे। अभियान में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर अस्पताल के वार्डों के आसपास, गलियारों और अन्य हिस्सों में सफाई की। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से भी स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई। पीएमओ डॉ. सरिता बिश्नोई ने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है। सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे नियमित सफाई के साथ-साथ अस्पताल परिसर को साफ रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष स्वच्छता अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें