फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में मां नैना देवी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, 21 अगस्त तक भंडारे की व्यवस्था

करनाल। रामदेव कॉलोनी स्थित मां बगला मुखी मंदिर में आयोजित मां नैना देवी के मेले में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं और हवन में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। पंडित अनिल ने बताया कि मान्यता के अनुसार मेले के दौरान मां नैना देवी के साथ सातों बहनें भी झूला झूलती हैं। इसी धार्मिक मान्यता के चलते मेले में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मंदिर में 21 अगस्त तक रोजाना सुबह नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे। अनिल के अनुसार मां बगसा मुखी जंतर मंत्र और तंत्र की देवी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें