फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने भाजपा के समर्थन में मांगे वोट, कहा- कांग्रेस का प्रदेश में कुछ नहीं बचा

हरियाणा के सहकारिता, पर्यटन एवं कारागार मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शुक्रवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने ब्राह्मण समाज से भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो चुकी है और जनता को अब भरोसा हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 से पहले विकसित राष्ट्र बनेगा। मंत्री ने कहा कि लोग अब भाजपा सरकार पर पूरी तरह से विश्वास कर रहे हैं और हरियाणा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले नौकरी पाने के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते थे, लेकिन भाजपा सरकार में योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और विकसित राज्य बनाने के लिए भाजपा को मजबूत समर्थन की जरूरत है। उन्होंने जनता से भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा रखते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को जिताने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें