फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: ब्लीच हाउस पर सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी, मिली कई अनियमितताएं

गांव कैमला के पास स्थित कुबेर इंडस्ट्री के नाम से संचालित डाई और ब्लीच हाउस पर बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग टीम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। फैक्ट्री को प्रदूषण नियंत्रण और जल संरक्षण के नियमों के खिलाफ संचालित किया जा रहा था। छापे में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जिनमें जहरीले कैमिकल का अवैध निस्तारण, कंडम हालत में ईटीपी प्लांट और क्लोरिन गैस के कंटेनर प्रमुख हैं। क्लोरिन गैस के दो दर्जन कंटेनर मिले, कुछ खाली थे फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में क्लोरिन गैस का उपयोग किया जा रहा था, जो ब्लीच एजेंट बनाने में प्रयुक्त होती है। छापेमारी के दौरान टीम को करीब 27 कंटेनर मिले, जिनमें से कुछ जहरीली क्लोरिन गैस से भरे हुए थे जबकि कुछ खाली अवस्था में थे। क्लोरिन जैसी खतरनाक गैस के भंडारण के लिए निर्धारित गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा था, जो कि आसपास के क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बन सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें