फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: बीरू हत्याकांड: सड़कों पर उतरा समाज, हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग

करनाल। सरे बाजार बुधवार की रात को गोली मारकर की गई बीरू (25) की हत्या के मामले में वीरवार को समाज सड़कों पर उतरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर वीरवार की शाम को धरना दिया गया। इस दौरान परिवार और समाज के लोगों ने हत्यारोपी बदमाशों के एनकाउंटर की मांग की। डीएसपी संदीप कुमार के आश्वासन पर वे धरने से उठे। पुलिस ने सुबह तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में मां की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने सात को नामजद किया है। इधर, हत्याकांड की सोशल मीडिया पर दो गैंग ने जिम्मेदारी ली है। त्रिशूल ग्रुप के शूटर समाना की ऑडियो व हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के नाम से लिखी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि अमर उजाला इनकी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। वायरल ऑडियो में शूटर समाना ने बोला कि एक हफ्ता में वार्निंग देकर मारा है। हमने बता दिया है कि शहर का बाप कौन है। अब इसके समर्थक अपनी तैयारी करके रखो। इधर, दूसरी वायरल पोस्ट में लिखा है कि आज जो करनाल मे बीरू की हत्या हुई है वो मैंने हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने करवाई है। ये थोड़ा एडवांस बोल रहा था। थोड़ा सोच समझ के बोला करो, हम सोशल मीडिया वाले नहीं हैं हम हर बात का जवाब गोलियों से देते हैं। भाऊ गैंग सिंस-2020। उधर, पुलिस की पांच टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पुलिस गैंग से संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है। मामले के अनुसार, बुधवार की रात को गोली लगने के बाद बीरू को निजी अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। वीरवार को सुबह समाज के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तब तक पोस्टमार्टम न कराने का एलान किया जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती। मौके पर पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद और डीएसपी संदीप कुमार ने शाम तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को भी जब चार बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लोगों ने शवगृह से आंबेडकर चौक की ओर कूच कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें