करनाल जाट समाज की भावी योजनाओं और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। जाट सभा के प्रधान भूपेंद्र लाठर ने आगामी 23 अगस्त को समाज के सभी प्रभुद लोगों और सदस्यों की एक विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकारिणी की ओर से किए गए सभी कार्यों और प्रगति रिपोर्ट को पारदर्शी तरीके से समाज के सभी वर्गों के समक्ष रखना है। प्रधान भूपेंद्र लाठर ने कहा कि समाज के विकास और एकजुटता के लिए यह बेहद जरूरी है कि हर कार्य का हिसाब और भावी रणनीतियों की जानकारी सभी सदस्यों के साथ साझा की जाए। उन्होंने बताया कि पिछले साल सभा पर जो आरोप लगाए गए थे वो सब झूठे साबित हुए और समाज को प्रशासन की तरह से क्लीन चिट मिल चूकी है प्रधान लाठर ने समाज के सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे 23 अगस्त को होने वाली इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव दें और समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।