फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को सबक सिखाया

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पाकिस्तान की सेना और आतंकियों पर तीखा हमला बोला। करनाल के ऊंचाई गांव में प्रगतिशील किसान नरेंद्र सिंह चौहान की नर्सरी के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आर्मी और आतंकी एक जैसे ही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमने आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, लेकिन पाकिस्तान की मिलिट्री आतंकियों के साथ खड़ी हो गई। जब तक उनकी सेना राजनीति में दखल देती रहेगी, पाकिस्तान में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। मंत्री राणा ने नरेंद्र सिंह चौहान की नर्सरी का दौरा किया, जहां उन्होंने सेव, बादाम, आम, और लीची सहित कई फसलों की नई किस्मों के पौधों का अवलोकन किया। नर्सरी संचालक ने उन्हें जैविक उत्पादों और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान राणा ने कहा कि कश्मीर में सेब की खेती बरसों से हो रही है, लेकिन अब हरियाणा में भी ऐसी फसलों की खेती लहराएगी। हरियाणा की मिट्टी और आबोहवा उपजाऊ है, और अलग-अलग क्षेत्रों में वहां के माहौल के हिसाब से फसलें उगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें