करनाल में 23 मार्च को अग्रवाल युवा संगठन द्वारा वैवाहिक अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सेक्टर 8 स्थित अग्रसेन भवन में होगा, जहां विभिन्न जिलों से आए 500 से अधिक युवक-युवतियां अपने जीवनसाथी का चुनाव करेंगे। संगठन के प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलन वर्ष 2001 से आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज के युवा अपने अनुरूप जीवनसाथी चुन सकें। सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इच्छुक युवक-युवतियां एवं उनके परिवारजन संस्था की वेबसाइट www.aysmatrimony.com पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।