फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 06:59 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, वेतन विसंगतियों को दूर करना और अन्य लंबित सुविधाएं बहाल करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और एकजुटता के साथ अपने हक की आवाज बुलंद की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें