नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के बाद पिछले करीब एक महीने से जिले की तीनों नगर पालिका में नए अध्यक्ष के चुनाव पर जनता का इंतजार भी खत्म हुआ। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना साढ़े 10 बजे संपन्न हो गई। यह चार चरणों में हुई। इसके लिए आठ-आठ टेबल लगाई गई थी। इन तीनों नगर पालिका में संपन्न हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने रण जीत लिया। ऐसे में भाजपा न तो पूंडरी में पार्टी का एकमात्र विधायक रहते हुए अपना किला बचा पाई और वहीं सीवन और कलायत में भी भाजपा को निर्दलीय प्रत्याशियों से मात मिली।