जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में शुक्रवार को अग्निशमन कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर की । इसके बाद अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यालय प्रांगण में सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को आग लगने के कारण, बचाव के उपाय, और आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आग लगने के सामान्य कारण और उन्हें रोकने के उपाय, विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का परिचय और उनका उपयोग। इसके साथ ही आग लगने पर बचाव एवं निकासी प्रक्रिया व आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने वाले हेल्पलाइन नंबर। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल ने लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया, जिसमें आग बुझाने की विधियां, अग्निशमन यंत्रों का सही उपयोग व आग लगने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की तकनीक शामिल थी। प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत शिक्षाप्रद और लाभकारी रहा। उपस्थित लोगों ने आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों को समझा और उनमें आत्मरक्षा कौशल विकसित हुआ। निसंदेह ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए।