फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में एचएसपीजसी कमेटी की प्रधानगी को लेकर बैठक, नए प्रधान पर नहीं हुआ फैसला

हरियाणा सिख प्रतिनिधि प्रबंधन कमेटी की प्रधानगी के मामले को लेकर मंगलवार को कैथल के अंबाला रोड स्थित एक निजी पैलेस में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमेटी का नया प्रधान बनाने पर चर्चा हुई, लेकिन किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी। बैठक में सिख समाज की आवाज उठाने का संकल्प बैठक में शामिल सदस्यों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सिख समाज के हितों और उनकी समस्याओं को उठाना है। उन्होंने कहा कि सिख समाज के विकास के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। सिरसा में भी हुई थी बैठक इससे पहले सोमवार को इन उम्मीदवारों ने सिरसा में बैठक की थी, जिसमें प्रधान बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। हालांकि, अब तक किसी नाम पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें