कैथल में कैथल-पटियाला हाईवे पर शनिवार देर शाम गन्ने से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सड़क के बीचों बीच पलटी ट्राली की वजह से वाहनों की आवाजारी रुक गई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से हादसा हुआ है। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। हाइवे पर लंबा जाम लग गई है। करीब दो घंटे से यातायात व्यवस्था ठप है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।