राजकीय महाविद्यालय कैथल में खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के की ओर से जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम में जिला कैथल तथा जिला करनाल के युवाओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम का रविवार को सम्पन्न हो गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्भू ने कहा कि इस प्रतियोगिता का विषय एक राष्ट्र, एक चुनावः विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम रहा। दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद 2025 के उद्घाटन सत्र के अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ. भाम्भू ने कहा कि राष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने के लिए आज यह बहुत आवश्यक है कि हमे देश के उपयोगी संसाधनों का उपयोग व्यर्थ के कामों में न लगा कर विकास के कार्यों में लगाना होगा। युवाओं को कौशल व रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करनी होगी। मेडिकल सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाना होगा। विश्व के अग्रणी देशों के साथ प्रतिस्पर्धा में आगे आना होगा। चुन चुनाव तय समय और एक साथ ही करवाए जाने चाहिए। बार-बार चुनाव का प्रभाव देश की प्रगति को रोकने का कार्य करता है। लोगों को देश के संविधान और राजनीतिज्ञों पर विश्वास रख कर निर्णय लेना होगा।