जवाहर पार्क स्थित बाबा शाह कमाल लाल दयाल की दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। इस दरगाह पर हर वर्ष की भांति इस बार भी तीन दिवसीय तीन दिवसीय उर्स ए बाबा शाह कमाल कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होगा। यह आगामी 30 मार्च तक जारी रहेगा। इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर बाबा की मजार पर हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। यह उर्स मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की जीवंत मिसाल भी है। बाबा शाह कमाल की मजार पर हर धर्म और समुदाय के लोग मत्था टेकते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता में एकता को दर्शाता है।