कैथल के बाबा शीतलपुरी घाट पर मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरूआत आज नहाय खाय से हो गई है। इस महापर्व के तहत सात नवंबर को डूबते और आठ नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महिलाएं व्रत का समापन करेंगी। पर्व पूर्वांचल समाज की महिलाओं में काफी उत्साह है। नगर परिषद ने बाबा शीतलपुरी घाट की सफाई करा दी गई है। यहां पर पानी भरकर लाइटों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पर्व के तहत पूर्वांचल जनविकास सेवा समिति के सदस्यों ने तैयारियों पर जानकारी ली। सब्जी मंडी स्थित दुकानदार नवीन व रघुबीर ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर सामान की ब्रिकी शुरू हो चुकी है। अब लगातार तीन दिन तक पूर्वांचल समाज के लोग व्रत से संबंधित पूजन सामग्री सहित अन्य सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं। इसमें करीब 50 प्रकार की पूजन सामग्री शामिल है।