फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल की ममता ने नेशनल कलरीपयट्टू प्रतियोगिता में जीता रजत

उत्तराखंड में आयोजित नेशनल कलरीपयट्टू प्रतियोगिता में कैथल की ममता शर्मा ने रजत पदक जीत कर अपने माता पिता एवं कोच का नाम रोशन किया। कलरीपयट्टू की नेशनल उत्तराखंड में 29 से 31 जनवरी को हुई। थी प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। ममता ने पहले मुकाबले में गुजरात, दूसरे में मध्य प्रदेश, तीसरे में छत्तीसगढ़ को हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद फाइनल मुकाबले में असम के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर रजत पदक अपने नाम किया। ममता ने बताया कि वह कैथल में यूनिक मार्शल आर्ट अकादमी में अभ्यास करती है और कोच देशराज उसे अभ्यास करवाते हैं। कोच देशराज ने कहा, ममता बहुत अच्छा खेलती है। वह मेहनती है। जब वह कोई लक्ष्य बना लेती है तो उसे पूरा करके रहती है। ममता ने इंटरनेशनल, नेशनल, खेलो इंडिया सहित कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ममता ने अन्य खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खुद को बदला, दुनिया को बदलो और बदलो अपनी सोच को, बस आगे बढ़ते रहो ना देखो पैर की मोच को। खिलाड़ियों को खासतौर पर नशे से दूर रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें