भारत-पाकिस्तान की युद्ध की आहट के बीच रोडवेज की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने शुक्रवार से कैथल से कटरा और पंजाब के बॉर्डर इलाकाें में जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर महाप्रबंधक ने यह फैसला लिया है। इसके साथ ही एक दिन पहले ही वहां गई हुई बसें भी वापस लौट चुकी हैं।