फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: अवैध पिस्तौल 32 बोर सहित आरोपी काबू, रजवाहे पर पकड़ा

कैथल। सीआईए कलायत पुलिस एक युवक को थाना कलायत क्षेत्र से अवैध पिस्तौल .32 बोर सहित आरोपी काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी मंदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई मंजीत सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान लघु सचिवालय कलायत के पास मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि गांव मटौर निवासी एक नौजवान लड़का अपने पास अवैध असला लेकर कलायत कैंची चौंक से गांव मटौर की तरफ पैदल जा रहा हैं। टीम द्वारा तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन करके कैंची चौंक कलायत से गांव मटौर की तरफ पहुंचा तो रजवाहा पुल के पास बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध युवक को काबू किया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव मटौर निवासी मंदीप कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी मंदीप कुमार के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके एचसी विनोद कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें