डीसी अपराजिता ने मंगलवार सुबह शहर के बलराज नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-413 का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन की उपलब्धता, बच्चों व कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों, खिलौनों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। रिकॉर्ड संतोषजनक ना मिलने पर डीसी ने संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर एवं सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने राशन बारे जानकारी ली। उन्होंने राशन के स्टॉक, राशन रखने के बॉक्स का बारीकी से निरीक्षण किया और उसे अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा बच्चों और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर तथा स्टॉक रजिस्टर की भी विस्तार से जांच की गई।