फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार बोले, वक्फ बोर्ड बिल से आएगी पारदर्शिता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ बोर्ड बिल देश में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने के बाद वक्फ संपत्तियों की निगरानी और उपयोग में पारदर्शिता आएगी, जो पहले नहीं थी। कैथल में मीडिया से बातचीत करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि वर्षों से वक्फ बोर्ड की जमीनों और संपत्तियों को लेकर अनियमितताएं और पारदर्शिता की कमी रही है। कई बार देखा गया कि इन संपत्तियों का दुरुपयोग हुआ और सही जानकारी तक सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें