फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 25 वार्डों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ेगी गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा

Thu, 26 Dec 2024 04:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, कैथल

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी 2025 को होने वाले चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां बढ़ने लगी है। इसके तहत अब विभिन्न संगठनों की ओर से चुनाव लड़ने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार दोपहर के समय डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी हरियाणा के सदस्यों ने चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी 40 में से 25 वार्डों में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी गुरुद्वारा संघर्ष कमेटी के प्रधान जसबीर सिंह भट्टी ने दी है। प्रधान जसविंद्र सिंह भट्टी ने बताया कि उनके संगठन ने प्रदेश के 40 में से 25 वार्डों में चुनाव लड़ा जाएगा। इन वार्डों में कैथल जिले के सभी तीन वार्ड शामिल हैं। बताया कि चुनाव लड़ने वाले इच्छुक सदस्यों के उनके पास आवेदन भी आ चुके हैं। इन आवेदनों की जांच के लिए संगठन ने एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कहा कि वे ऐसे सदस्यों को कमेटी में लाना चाहते हैं तो बिना किसी स्वार्थ के गुरुघरों की सेवा कर करे। बताया कि कुछ वार्डों में आजाद उम्मीदवारों का भी उनके संगठन को समर्थन मिला है। सात सदस्यीय कमेटी में चेयरमैन हरपाल सिंह पाली, सदस्य बलदेव सिंह बल्ली, सुखबीर सिंह सहित सात सदस्य हैं। ब्लॉक स्तर पर वोट बनाने की मांग प्रधान ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने 10 जनवरी तक नए वोट बनाने के लिए एक पत्र जारी किया है। इसमें डीसी को नए वोट बनाने का अधिकार दिया है। कहा कि जिला स्तर पर लोगों को डीसी के पास पहुंचना कई बार संभव नहीं हो पाता है। इसलिए उनकी सरकार से मांग है कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि खंड स्तर पर लोग अपना वोट बनवा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें